There will be short scheduled outages to our SMS, Webchat and Video channels at approximately 5am AEDT on Thursday 22 October 2026. If you need to contact 1800RESPECT, please call us on 1800 737 732 to speak with our counsellors. If you're in immediate danger, please call 000.

To leave this site quickly, click the Quick Exit button below. Learn about Quick Exit button here. If you don’t want your browser history saved, please open incognito browsing mode. Learn about incognito mode here. 

सुरक्षा योजना बनाने के बारे में

घरेलू और पारिवारिक हिंसा: अपना ध्यान रखने की योजना कैसे बनाएं

सुरक्षा योजना को समझना

हो सकता है आप अपने लिये अथवा परिवार के एक ऐसे सदस्य या मित्र के साथ जो हिंसा झेल रहे हों, के लिये सुरक्षा योजना बना रहे हों।

आपके लिये एक सुरक्षा योजना

यदि आप अपने लिए एक सुरक्षा योजना बना रहे हैं तो, आपको पहले से ही अच्छी तरह से पता होगा कि किस चीज ने काम किया है और किसने

नहीं। यह एक मज़बूती होती है। उन चीजों के बारे में सोचें जो पहले काम कर चुकी हैं, उसके बाद निम्नलिखित सूची को यह जानने के लिये देखें कि क्या कोई अन्य विकल्प ऐसे हैं जो सुरक्षा के लिये एक कार्यवाही योजना बनाने में आपकी सहायता कर सकते हैं।

अपने लिये एक सुरक्षा योजना बनाते समय याद रखने योग्य कुछ महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं:

  • हिंसा के लिये कर्ता जिम्मेदार होता है। हिंसा को टालने का प्रयास करने से आपको यह महसूस होने लग सकता है कि आप 'नाजुक परिस्थितियों में हैं' क्योंकि जो लोग दुर्व्यवहार करते हैं वे अक्सर अपने गुस्से और नियंत्रण के लिये भयंकर क्रोधित होने को उचित ठहराने और बहाना बनाने के लिये नये कारण खोजते हैं।  सुरक्षा कैसे बढ़ाई जाये उस बारे में पता लगाना (काम करना), हिंसा या 'स्थिति बिगड़ने' की जिम्मेदारी लेने जैसा नहीं होता। 

  • सुरक्षा योजनाओं को नियमित रुप से अपडेट करते रहना जरुरी होता है, विशेषकर जब चीजें बदलती हैं, जैसे कि गर्भावस्था, नये शिशु का जन्म, अथवा जीने की परिस्थितियों में बदलाव।

  • घरेलू तथा पारिवारिक हिंसा सेवायें आपकी सहायता कर सकती हैं और आपके पास जो सुझाव हैं उनके अतिरिक्त अन्य सुझाव भी प्रदान कर सकती हैं। स्थानीय सेवाओं के लिये यहाँ [ईंग्लिश में] देखें, अथवा 1800RESPECT को 1800 737 732 पर फोन करें।

परिवार तथा मित्रों के साथ एक सुरक्षा योजना

हिंसा भुगत रहे किसी व्यक्ति के साथ सुरक्षा योजना बना रहे हों तो, शुरुआत सुनने से करें। महिला अपनी परिस्थिति के बारे में स्वयँ एक विशेषज्ञ होती है। जो हो रहा है, उस बारे में पहले सुनें, फिर प्रश्न पूछें। इससे आपको खतरों को समझने में सहायता मिलेगी। पता करें कि वह सुरक्षा बढ़ाने के लिये पहले से क्या कर रही है, और फिर किन चीजों से उसकी सुरक्षा और बढ़ सकती है उस बारे में सोच-विचार में उसकी सहायता के लिये इसे आधार बनायें। निम्नलिखित जाँच-सूची इस बारे में कुछ सुझाव प्रदान कर सकती है कि योजना कैसे बनाई जाये लेकिन ये सारे सुझाव प्रासंगिक नहीं होंगे।

यह बात दिमाग में रखें कि कर्ता एक से अधिक हो सकते हैं और अन्य व्यक्तिगत आवश्यकतायें ऐसी हो सकती हैं जो योजना को प्रभावित करें।

याद रखें कि राय बनाना या निर्णय लेना आपका काम नहीं है। 'बस छोड़ देना' हमेशा एक सुरक्षित योजना नहीं होती। हम जानते हैं कि छोड़ देने का समय वो होता है जब जीवन और सुरक्षा को अधिकतम खतरा हो। अपने मित्र या परिवार के साथ मिलकर एक ऐसी योजना बनायें जो उसके लिये उपयोगी हो।

मित्र और परिवार के लिये सुरक्षा योजना बनाते समय याद रखने वाली महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं:

  • एक सुरक्षा योजना एक विश्वासपूर्ण रिश्ता बनाने का हिस्सा हो सकता है। यह रिश्ता पीड़ितों/सर्वाइवर्स के लिये सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधन हो सकता है।

सुरक्षित रहने की एक जाँच-सूची

यह जाँच-सूची उन बातों की एक साधारण मार्गदर्शिका है जो, सुरक्षा बढ़ाने में सहायता के लिये आप कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि प्रत्येक व्यक्ति की व्यक्तिगत परिस्थितियों के अनुरुप सुरक्षा की योजना बनाने की आवश्यकता होती है।

 

सुरक्षा योजना बनाने के लिये जाँच-सूची

यह जाँच-सूची उन चीजों के लिये एक गाइड है जो आप सुरक्षा में सहायता के लिये कर सकते हैं।

 सुरक्षा योजना बनाने के लिये जाँच-सूची

 

Developed with: Safe and Equal